नशे की धुत में थे कार चालक, लड़की को 4KM तक घसीटा !

jharkhandtimes

Car driver was intoxicated, dragged the girl for 4KM!
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घसिटते रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार किमी तक युवती कार में फंसी रही। घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा।

पीड़ित लड़की का नाम रेखा है। वह अमन विहार में रहती है। परिवार में मां और दो भाई व चार बहने हैं। वह अकेली कमाने वाली थी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी। न्यू ईयर पर एक इवेंट में काम के लिए घर से निकली थी। ऐसा बताया कि शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार बेलेनो से उसी रास्ते पर थे।

परिवार ने कहा है की- यह रेप के बाद मर्डर का मामला है। उसके कपड़े ऐसे ही नहीं फट सकते है। जब वह मिली, उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। हम चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जांच हो। पीड़ित लड़की के मामा प्रेम सिंह ने कहा है कि यह केस निर्भया जैसा है। हम न्याय चाहते हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।

युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी मेरे लिए सब कुछ थी। वह कल पंजाबी बाग में काम करने गई थी। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली और कहा है कि वह रात 10 बजे तक लौट आएगी। मुझे सुबह उसकी दुर्घटना के बारे में बताया गया था लेकिन अब तक मैंने उसका शव नहीं देखा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment