चुंगी वसूली के मामले पर विभागीय पदाधिकारियों से करूंगी बहुत जल्द मुलाकात, अंबा प्रसाद

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

हजारीबाग:- हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में शहर के लगभग 11 स्थानों में चुंगी वसूलने के मामले पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने चुंगी वसूलने के मामले पर बहुत शर्मिंदगी जताते हुए कहा कि रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से व्यावसायिक व 11 व्यवसायिक छोटे-बड़े वाहनों का हजारीबाग शहर में आगमन होता है और इनसे चुंगी के रूप में पैसे वसूले जाने पर प्रत्यक्ष रूप से इसका भार हजारीबाग की आम जनता के ऊपर पड़ेगा एवं रोजमर्रा की वस्तुओं सब्जियों इत्यादि के दाम में वृद्धि होगी।

विधायक ने कहा कि इस संदर्भ में बहुत जल्द विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करूंगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि रोजाना बड़कागांव केरेडारी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों हजारों की संख्या में वाहन हजारीबाग शहर आते हैं और चुंगी के नाम पर की जा रही वसूली से वाहन मालिकों व छोटे-मोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है जिसका कई संगठन तथा आम जनमानस चुंगी वसूलने का विरोध कर रहे हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment