छत्तीसगढ़ में अदाणी फॉउंडेशन के कार्यों को देख प्रभावित हुई बड़कागांव की महिलाएं

jharkhandtimes

Adani Foundation
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बड़कागांव : महिलाओं के स्वरोजगार एवं स्वालंबन को लेकर गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से 25 महिलाओं ने छत्तीसगढ़ स्थित विभिन्न खनन परियोजनाओं का दौरा किया। सीएसआर के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों को नजदीक से देखा। इन कार्यों को देख महिलाओं का समूह बेहद प्रभावित हुआ। अपने तीन दिवसीय इस दौरे में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के परसा और सालही में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही परियोजना “उन्नयन” का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं ने यहां चल रही गतिविधियों जैसे – मसाला पीसने और पैकेजिंग, डेयरी, जैविक खाद उत्पादन इकाई, सेनेटरी पैड बनाने की इकाई, हरा चारा खेती फार्म, नर्सरी पालना, वर्षा जल संचयन तालाब और स्वस्थ सुविधा केंद्रों और नौनिहाल की सामाजिक पहल आदि को करीब से देखा। छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाएं इन गतिविधियों में शामिल होकर स्वरोजगार के साथ अच्छी आमदनी कर रही हैं, जिसे देख बड़कागांव की महिलाएं बेहद खुश हुई। इसके अलावा बड़कागांव की महिलाओं ने परसा और साल्ही गांवों में बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षण आश्रय को भी नजदीक से देखा, जहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ उनके रहने के भी बेहतर इंतजाम हैं।

इससे पहले आयोजित किए गए एक अनुभव सत्र में बड़कागांव की महिलाओं ने वहां के सदस्यों से उनके अब तक के अनुभव को जाना और इस पहल से उनके जीवन में आए बदलावों को भी महसूस किया। सत्र के दौरान, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने महिलाओं के जीवन में आए परिवर्तन और उसके सामाजिक प्रभावों को भी जाना। कार्यक्रम में गोंदलपुरा परियोजना के साइट हेड धर्मेंद्र दुबे और सीएसआर विभाग के प्रबंधक रवि टोप्पो समेत अन्य ने भाग लिया। महिलाओं के द्वारा की जा रही विजिट में उदयपुर के एसडीएम शिवानी जयसवाल शामिल होकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया एवं उनके मनोबल को बढ़ाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment