प्रयागराज में मकान का छज्जा गिरने से चार लोगों की मौत, 8 लोग घायल

jharkhandtimes

UP News
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बारिश के काऱण एक मकान का हिस्सा ढह गया। मकान के मलबे में दबकर 4 लोगों को मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, इस मकान की हालत पहले से ही जर्जर थी। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मशीन मलबा हटाया जा रहा है और लोगों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया पुलिस चौकी के पास तेज बारिश के बीच मंगलवार को एक मकान का छज्जा टूटकर गिरने से उसके मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (तृतीय) सर्वानंद ने बताया कि आज दोपहर में तेज बारिश से हटिया में एक जर्जर मकान का छज्जा टूटकर गिर गया जिसमें दबने से 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर जनपद प्रयागराज में बारिश के कारण गिरी जर्जर इमारत के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment