लोहरदगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

jharkhandtimes

Crime In Jharkhand
0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

Crime In Jharkhand: लोहरदगा जिला के कुडू थाना में एक नाबालिग की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता की मां ने कहा है कि ककरगढ़ के रहने वाले गोबरा बैठा के बेटे बबलू बैठा ने पिछले डेढ़ वर्ष से कई बार उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी बेटी घर में अकेली रहती है, तब युवक घर आता था। और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। यही नहीं किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी देता था।

वहीं, महिला ने बताया कि 20 अगस्त को युवक ने एक बार फिर से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि हर बार वह विवाह का प्रलोभन भी देता था। लेकिन जब पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर कुडू थाना में कांड संख्या 133/22 में भादवि की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, इसी तरह के एक मामले में 22 अगस्त को जिला में अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सजा सुनाई है। आरोपी 4 साल तक विवाह का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा था। मामले में साल 2014 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अदालत ने 8 साल बाद आरोपी को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर जुर्माना भी लगाया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment