Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में BJP का फिल्मी अंदाज में हमला, अमिताभ बच्चन का VIDEO पोस्ट कर दिया नीतीश कैबिनेट का परिचय

jharkhandtimes

Bihar Politics News
0 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

Bihar Politics News: बिहार में सियासी उलटफेर के बाद महागठबंधन की सरकार सूबे में बनी है। जदयू ने हम, राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट में सबसे अधिक मंत्री राजद के हैं। वहीं नये मंत्रियों के द्वारा शपथ ग्रहण करते ही विपक्षी दल भाजपा ने दागी मंत्रियों को निशाना बनाया और हमले शुरू किये। अब बिहार भाजपा के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। जिसमें अमिताभ बच्चन दागी मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं।

दरअसल, बिहार भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जो अमिताभ बच्चन की फिल्म इंकलाब का है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन फिल्म में रोल किये सरकार के मंत्रियों का परिचय करा रहे हैं। दागी मंत्रियों का अपराध और उन्हें दिया विभाग, दोनों का जिक्र कर रहे हैं। भाजपा इस वीडियो के माध्यम से बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रियों पर तंज कस रही है।

बताते चलें कि हाल में ही जब भाजपा (BJP) को अलग करके जदयू ने राजद के साथ सरकार बनायी तो भाजपा ने पहले राजद कोटे से बने विधि मंत्री कार्तिक कुमार को निशाना बनाया। कार्तिक कुमार पर एक अपहरण मामले में आरोपित होने और फरार चलने का आरोप लगाते हुए भापजा हमलावर हुई। कार्तिक कुमार को इस मामले में सफाई देना पड़ा। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) का भी बयान सामने आया।

वहीं, विधि मंत्री कार्तिक कुमार का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि राजद के एक और मंत्री विवाद में उलझ गये। इस बार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवाद में घिरे। उनपर चावल घोटाले में आरोपित होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हमला बोला। सुधाकर सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी भाजपा के निशाने पर चढ़े और कारतूस मामले में बीजेपी ने उन्हें घेरा। बताते चलें कि इन आरोपों को तेजस्वी यादव ने बीजेपी की बौखलाहट करार दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment