झारखंड में बंद हो जाएगी मिड डे मील; जगरनाथ महतो

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

Jharkhand News : केंद्र से राशि न मिलने से झारखंड सरकार का बजट गड़बड़ा गया है। इसकी सबसे अधिक मार सबसे जरूरी सेवा शिक्षा पर पड़ा है। नतीजतन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) को त्राहिमाम (रक्षा करो-रक्षा करो) की गुहार लगानी पड़ी है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि केंद्र सरकार ने झारखंड की बकाया राशि नहीं जारी की तो राज्य में मध्याह्न भोजन यानी मिड डे मील का संचालन (Mid Day Meal Scheme Jharkhand) बंद हो जाएगा।

हालाकिं, जगरनाथ महतो ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि मध्याह्न भोजन को संचालित करने में झारखंड सरकार को परेशानी हो रही है, अगर इसका समाधान जल्द नहीं हुआ तो राज्य में मध्याह्न भोजन योजना बंद हो जाएगी। बता दें कि राज्य में मिड डे मील योजना और समग्र शिक्षा अभियान के लिए 60% की राशि केंद्र और 40% की राशि राज्य सरकार देती है।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा इस मद में राशि देने के बाद भी राज्य सरकार को अपने हिस्से का पैसा देना पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2022 के लिए मध्याह्न भोजन का कुल 630 करोड़ रुपये और समग्र शिक्षा अभियान का लगभग 2300 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है।

वहीं, झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के मध्याह्न भोजन के पैसे के नहीं मिलने की शिकायत के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रालय के अधिकारियों से बात कर इस मामले में पूरी जानकारी ली है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जगरनाथ महतो को बताया कि 1 हफ्ते के भीतर झारखंड का सभी बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

इस बात की जानकारी उन्होंने फोन पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को भी दे दी है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि 1 हफ्ते के भीतर बजट की 75 फीसद राशि राज्य को उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment