झारखंड के मज़दूर फंसे श्रीलंका में, घर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार से मांगी मदद

jharkhandtimes

Jharkhand News
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

Jharkhand News: झारखंड के 19 मजदूर श्रीलंका में फंस गए हैं। इन मजदूरों में गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद के मजदूर शामिल हैं। श्रीलंका में फंसे मजदूरों नें घर वापसी के लिए झारखंड सरकार से गुहार लगाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की मांग करते हुए मजदूरों ने श्रीलंकन कंपनी पर पासपोर्ट जब्त करने और खाना पीना नहीं देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मजदूरों ने कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी पर पिछले 3 महीने से वेतन नहीं देने का आरोप लगाया और बताया कि वे सभी अब दाने दाने को मोहताज हो गए हैं। मजदूरों के अनुसार उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है जिसके कारण वो वापस लौटने में भी असमर्थ हैं। बता दें, कि यह कोई पहला मौका नही है जब दलालों के चक्कर में पड़कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फसे जाते हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस मामले में भी ब्रोकर ने इन मजदूरों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी के द्वारा श्रीलंका पहुंचा दिया। लेकिन जब वहां काफी कम मेहनताने पर काम कराया जाने लगा तो मजदूर ठगे से महसूस कर रहे हैं और वापसी की गुहार लगा रहें है।

वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली (Social Activist Sikandar Ali) ने बताया कि यह इलाके की कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, लेकिन उन्हें कई यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। इसके बाद वे काफी मुश्किल के बाद अपने वतन लौट पाते हैं। इन सबके बीच आज भी पलायन का दर्द और रोजी-रोटी की चिंता देखने को मिलती है.झारखंड में जब तक रोजगार की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक मजदूरों का पलायन देश-विदेश में होता रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment