राजस्थान में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन ननद को साथ लेकर फरार

jharkhandtimes

Rajasthan News
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second

Rajasthan News: राजस्थान के पुष्कर में लुटेरी दुल्हन का एक बड़ा मामला सामने आई है। यहां एक लुटेरी दुल्हन शादी के महज 12 दिनों बाद लाखों रुपये के जेवर तो ले ही गई साथ में 12 साल की ननद को भी अपने साथ लेकर फरार हो गई। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। वहीं 12 साल की बच्ची को भी अपने साथ ले जाने पर घरवाले डरे हुए हैं। पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पंच कुंड रोड निवासी 27 वर्ष के यतू की शादी 27 मई के दिन झारखंड के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली 28 वर्ष की पूजा से हुई थी। यतू को सुनने और बोलने में परेशानी होती है। इसके चलते उसका विवाह नहीं हो रहा था।

जानकारी के लिए आपको बता दे की, यतू के परिजनों के अनुसार हमारे एक परिचित पंकज कुमार ने यतू की शादी की बात की। यतू के पिता ने बताया कि पंकज का हमारे घर करीब 4 महीने से आना-जाना लगा था। यतू की शादी को लेकर वह भी हमारी चिंता जानते थे। एक दिन पंकज ने कहा कि हम यतू की शादी करा सकते हैं। इसके लिए पंकज ने झारखंड में लड़की वालों से बात कराई। लड़की के परिजनों ने शादी के खर्चे के नाम पर 3.50 लाख रुपये भी लिए। इसके बाद बात पूरी हुई और 27 मई को शादी संपन्न हो गई। शादी के करीब 15 दिनों तक सब ठीक चलता रहा। इसके बाद शुक्रवार को अचानक नई नवेली दुल्हन पूजा ने सास-ससुर को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पूजा ने अपने साथ सोने के जेवर लिए और फरार हो गई। इतना ही नहीं पूजा 12 वर्ष की ननद को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

वहीं, सास-ससुर ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर में आकर कमरे की कुंदी खोली। इसके बाद कमरे में देखा तो जेवर गायब मिले। मामले की जानकारी यतू को दी गई। यतू पानी सप्लायर की कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को एकादशी के कारण वह सुबह जल्द काम पर चला गया था। यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई। सुबह करीब 10 बजे पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि 12 वर्ष की बच्ची को भी साथ ले जाने पर घरवाले चिंतित हैं.। पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है। पूजा की तलाश शुरू कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment